फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl went with the young man, also took the household items

धोखेबाज बेटी: मजदूर पिता ने घर बनवाने के लिए जमा किए थे रुपये, एक ही रात में कर दिया कंगाल

Sun, 13 Aug 2023 07:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 13 Aug 2023 07:04 AM IST
सार

पीड़ित पिता ने बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अब उसने पुलिस में शिकायत की है। 

विज्ञापन
The girl went with the young man, also took the household items
girl crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती घर छोड़कर युवक के साथ चली गई। वह पिता के मान के साथ ही घर का सामान भी साथ ले गई। मजदूर पिता ने बताया कि लिंटर डलवाने के लिए रखे रुपये आदि लेकर गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री 22 जुलाई को अभिषेक उर्फ सोनू के साथ चली गई। पुत्री की हर जगह तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन


बताया कि बेटी खुद तो गई ही घर का लिंटर पड़वाने के लिए रखे हुए 1.50 लाख रुपये भी निकाल कर ले गई। वह सोने की झुमकी, अंगूठी, पायल आदि भी साथ ले गई है। अभी तक आरोपी का ताऊ बेटी को वापस लाने को लेकर गुमराह करता रहा। लेकिन बेटी को कोई पता नहीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed