फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The gang of 22 people running the state government: Ajit

22 लोगों का गिरोह चला रहा यूपी की सरकार : अजित

Tue, 08 Sep 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 08 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
The gang of 22 people running the state government: Ajit
ब्रज में अपनी खोई विरासत सहेजने की कोशिश कर रहे राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह सोमवार को प्रदेश की सपा सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और किसानों के साथ हो रहे अन्याय की जिक्र करते हुए कहा कि यूपी सरकार को 22 लोगों का गिरोह चला रहा है। गिरोह में मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के लोग शामिल हैं। प्रधानमंत्री पर तंज कसा कि जनता के तो लेेकिन नरेंद्र मोदी के अच्छे जरूर आ गए हैं। ‘देखिए, कैसे विदेशों में घूम रहे हैं।’
विज्ञापन

सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन अजित सिंह ने किसानों को चौधरी चरण सिंह की याद दिलाई। कहा कि चौधरी चरण सिंह ऐसे नेता थे जिन्होंने किसानों को उनकी जमीन का मालिक बनाया अन्यथा नेहरू जी रूस की तरह खेती कराना चाहते थे। वहां सरकार खेतों की मालिक होती और किसान नौकर। अब प्रदेश सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। ओलावृष्टि और बारिश ने गेहूं चौपट कर दिया, आलू को सड़क पर फेंकने की नौबत आ गई है। गन्ना और चावल का बुरा हाल लेकिन प्रदेश सरकार ने मुआवजा तक नहीं बांटा है। हैरत की बात है कि पूरे प्रदेश के लिए 500 करोड़ और अकेले सैफई के लिए 800 करोड़ रुपये स्वीकृति किए हैं। 500 करोड़ रुपये का मुआवजा भी बिना लेखपालों को चढ़ावा चढ़ाए मिल नहीं रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार अंधी और बहरी हो गई है लेकिन आप भोले हैं। बहकावे में आ जाते हैं। भारतीय जुमला पार्टी (भाजपा) के नेता के बहकावे में आ गए। उन्होंने पूछा, ‘क्या आ गए अच्छे दिन। आपके खातों में आ गए 15 लाख रुपये। मिल गई युवाओं को नौकरी।’ भाजपा के नेताओं से पूछो तो कहते हैं, अच्छे दिन तो एक जुमला था। रालोद मुखिया ने कहा कि आप माया से परेशान होते हैं तो मुलायम को सत्ता देते हैं। मुलायम से परेशान होकर माया को। लेकिन क्या कभी सोचा है कि दोनों की प्रदेश को लूट रहे हैं। यादव सिंह मामला देखिए एक जेई को इतने ऊंचे ओहदे पर पहुंचा दिया क्योंकि मायावती के भाई के सात हजार करोड़ रुपये लगे हैं। सपा ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने बजाए उसे बहाल कर दिया। इनके भी 10 हजार करोड़ लगे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है। इसलिए उठो, गरीब, किसान, मजदूर के सुख-दुख में काम आओ। उसकी लड़ाई लड़ो। संगठन को तभी ताकत मिलेगी। सम्मेलन को त्रिलोक चंद त्यागी और कप्तान सिंह ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष बृजेश चाहर ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं समझे तो ‘मन की बात’ सुनते रहना
चौधरी अजित ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुआ कहा कि अब समय बदल रहा है। वक्त की आवाज सुनो, नहीं समझे तो हाथ में भीख का कटोरा होगा। एक रेडियो खरीद लेना, उस पर मोदी जी मन की बात सुनते रहना, मुलायम के गुंडों को देखते रहना और बसपा की धूर्तता झेलना।
कई नेता रालोद में शामिल
आगरा। सूरसदन में रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक सासनी रमेश करन, सपा से कप्तान सिंह चाहर, रामवीर सिंह, पवन जैन, अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव ओपी वर्मा, कांग्रेस से लखपत सिंह, प्रेम सिंह सोलंकी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, बसपा से डा. सियाराम पिप्पल, राजेंद्र लवानियां, हरिओम धनगर आदि ने अपने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज से सूरसदन तक अजित सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में केदार सिंह चौहान, गोपी चंद, जयपाल सिंह खिरवार, महेंद्र सागर, अंगद सिंह धारिया, रामेंद्र परमार, मान सिंह, शैलेद्र सिंह, हरी सिंह बघेल, मानव चौधरी, मालती चौधरी, संजय फौजदार, जितेंद्र चड्ढा, तालेवर, सत्यवीर रावत, दुर्गेश शुक्ला, रूपेश चौधरी आदि शामिल रहे। अजित सिंह ने दीवानी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed