फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The friend's boyfriend, along with his friend, threw away envelopes containing objectionable photographs.

Agra News: सहेली के प्रेमी ने दोस्त संग फेंके थे आपत्तिजनक फोटो के लिफाफे

Mon, 17 Nov 2025 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The friend's boyfriend, along with his friend, threw away envelopes containing objectionable photographs.
आगरा। रुपये नहीं देने पर दो युवकों ने एआई की मदद किशोरी के आपत्तिजनक फोटो बनाकर लिफाफे में रखकर बदनाम करने की नीयत से पड़ोस के लोगों के घरों में फेंक दिए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से कमला नगर थाना पुलिस ने पहचान कर ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के नगला रामबल निवासी सुमित और प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक स्कूटर बरामद किया। सुमित ने प्रेमिका के कहने पर ये किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के इंस्टाग्राम पर 29 और 30 अक्तूबर को मैसेज आए। उनमें 3 हजार रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न करने पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। इस पर आईडी को ब्लाॅक कर दिया। 13 नवंबर की सुबह अज्ञात युवक मोहल्ले में आए और आसपास के घरों में लिफाफे फेंककर चले गए। लिफाफों पर बेटी का नाम लिखा था। अंदर बेटी के एआई से बनाए गए आपत्तिजनक फोटो रखे थे। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को बल्केश्वर से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन


लड़ाई होने पर सहेली को करना चाहती थी बदनाम

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पीड़ित किशोरी की पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। कुछ दिन पहले दोनों में झगड़ा हो गया। तब उसकी सहेली ने उसे बदनाम करने ठानी। अपने प्रेमी सुमित के साथ बदनाम करने का प्लान बनाया। तब उसने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed