फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The frequency of Tanakpur-Mathura special train has been extended till June 30

Agra News: टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन के फेरे 30 जन तक बढ़े

Mon, 31 Mar 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The frequency of Tanakpur-Mathura special train has been extended till June 30
कासगंज। माता पूर्णागिरि मेला को लेकर ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक चल रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन के फेरे 30 जून तक बढ़ाए हैं।टनकपुर में माता पूर्णागिरि का मेला चल रहा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा, आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, हाथरस, सिकंदराराऊ सहित अन्य स्थानों से माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। माता पूर्णागिरि के दर्शन के लिए मेला में जाने को ट्रेनों में भक्तों की अधिक भीड़ रहती है। टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन होता है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 05061-61 टनकुपर-मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन संचालन तीस जून तक बढ़ा दिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि टनकपुर-मथुरा जंक्शन स्पेशल ट्रेन के फेरे 30 जून तक बढ़ाए हैं। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से मथुरा कैंट तक निरस्त रहेगी । ट्रेन का संचालन टनकपुर से मथुरा कैंट तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed