फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fragrance of natural products spreads at the Khadi Festival

Agra News: खादी महोत्सव में प्राकृतिक उत्पादों की फैल रही खुशबू

Tue, 09 Dec 2025 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 09 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The fragrance of natural products spreads at the Khadi Festival
खादी उद्यान में दुकानदार धीर कुमार
आगरा। बल्केश्वर पार्क में शुरू हुए खादी, ग्रामोद्योग एवं हस्तशिल्प महोत्सव में प्राकृतिक उत्पाद और देसी स्वाद का रंग देखने को मिल रहा है। स्टाॅलों पर प्राकृतिक उत्पादों की खुशबू लोगों को आकर्षित कर रही है। लोग स्टाॅल पर खरीदने के साथ ही ऑनलाइन ऑर्डर भी बुक कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से आए धीर कुमार ने अपने स्टॉल के बारे में बताया कि वह गन्ने से बने प्राकृतिक गुड़, शहद, सिरका और बी- पोलन यानी प्रकृति का सुपरफूड बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग प्राकृतिक चीजों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कई लोग बी-पोलन के ऑनलाइन ऑर्डर दे रहे हैं।
विज्ञापन

दस दिवसीय आयोजन में प्रदेश के सौ से अधिक उद्यमी शामिल हैं। यह अपनी-अपनी पारंपरिक और आधुनिक स्वदेशी वस्तुओं को स्टॉल लगाकर प्रदर्शित कर रहे हैं। सहारनपुर का नक्काशीदार फर्नीचर, वाराणसी की रेशमी साड़ियां, भदोही की कालीन, आगरा के लेदर उत्पाद और प्रतापगढ़ के आंवला उत्पाद आदि अनेक स्टॉल महोत्सव में लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। सोमवार को इसकी शुरुआत भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पार्षद गिर्राज बंसल ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर की। इसमें सामाजिक एकता मंच की संयोजक एकता जैन की तरफ से सुरमई शाम के सिंगर फैजान, निकिता, मनोज, जसविंदर मनोज, आशीष ओर वीरेंद्र ने गायन प्रस्तुति का आयोजन किया।

खादी उद्यान में दुकानदार धीर कुमार

खादी उद्यान में दुकानदार धीर कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed