फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The forest of Himayupur Idhaun burned to ashes, 50 bighas of greenery

Agra News: धू-धू कर जला हिमायूपुर ईधौन का जंगल, 50 बीघा हरियाली राख

Fri, 01 May 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The forest of Himayupur Idhaun burned to ashes, 50 bighas of greenery
फोटो।फतेहाबाद के हिमायूपुर ईधौन के जंगल में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी व ग्रामीण
फतेहाबाद। गांव हिमायूपुर ईधौन के जंगल में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। चिलचिलाती धूप और हवा के झोंकों के बीच आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब 50 बीघा क्षेत्र में खड़े पेड़-पौधे और वनस्पति जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे जंगल के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। सूचना मिलते ही ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली और पानी के टैंकरों के साथ मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग का घेरा बढ़ता ही गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से आग को चारों ओर से घेरा और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उस पर पूरी तरह काबू पाया। ग्रामीणों का अनुमान है कि इस अग्निकांड में करीब 50 बीघा क्षेत्र की हरियाली पूरी तरह नष्ट हो गई है। वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद, विशाल राठौर ने बताया टीम को मौके पर भेजकर हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितना वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और आग लगने का वास्तविक कारण क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed