फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The first wife arrived with the police, the wedding was stopped, and there was uproar.

UP: दुल्हन के दरवाजे पर खड़ी महिला को देख उड़े दूल्हे होश, बरातियों संग मौके से हुआ फरार

Mon, 24 Nov 2025 12:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 24 Nov 2025 12:33 PM IST
सार

मैनपुरी में दूल्हे की हरकत ने सबको हैरान कर दिया। बैंड बाजे के साथ बरात लेकर आये दूल्हे की नजर एक महिला पर पड़ी। दरअसल ये महिला उसकी पहली पत्नी थी, जिसे देखकर वो मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन
The first wife arrived with the police, the wedding was stopped, and there was uproar.
फोटो 2 पुलिस को जानकारी देती पीड़ित पत्नी संवाद

विस्तार

मैनपुरी के किशनी के गांव सोनासी में शनिवार रात शादी रचाने आए दूल्हे के उस समय होश उड़ गए, जब पहली पत्नी पुलिस के साथ अचानक सामने आ गई। पत्नी ने जमकर हंगामा किया, पुलिस ने शादी को रुकवा दी। इस बीच मौका पाकर दूल्हा बना युवक बरातियों के साथ भाग निकला। पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया है। उधर, युवती के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सोनासी में शनिवार की रात एक युवती की बरात थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रंपुरा से आई थी। बरात का स्वागत-सत्कार किया गया। जैसे ही दूल्हा बरात लेकर दरवाजे पर पहुंचा तो सामने खड़ी महिला को देख उसके होश उड़ गए। कन्नौज के सौंरिख थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी महिला ने कहा कि बरात लेकर आया दूल्हा उनका पति है और अभी उन दोनों का तलाक नहीं हुआ है। महिला की बात सुनते ही लड़की पक्ष में अफरा-तफरी हो गई। 
विज्ञापन



हंगामे के बीच महिला के साथ आई पुलिस ने शादी रुकवा दी। महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। 10 वर्ष का एक बच्चा भी है। वह नोएडा में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रही थी। उसे पति के दूसरी शादी करने की जानकारी हुई। बातचीत के बीच मौका पाकर दूल्हा बना पहला पति बरातियों के साथ भाग निकला। पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया है। दुल्हन बनने जा रही युवती के पिता ने बताया कि शादी तय करते समय उन्हें बताया गया था कि दूल्हे का तलाक हो चुका है। इसके बाद ही उन्होंने शादी तय की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लड़के पक्ष से शादी में हुआ खर्च वापस कराने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष से पूछताछ की जा रही है, तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed