फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The first Republic Day celebration was held in india

India Republic Day: ऐसा था पहला गणतंत्र दिवस समारोह, रामलीला मैदान में हुआ आयोजन; जुटे थे 10 हजार लोग

Sun, 26 Jan 2025 01:27 PM IST
अरुन पाराशर संजीव जूरैल, अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
संजीव जूरैल, अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 26 Jan 2025 01:27 PM IST
सार

Republic Day: आयोजनस्थल रामलीला मैदान देशभक्ति के तरानों से गूंज रहा था। सेना और पुलिस के बैंड ने प्रस्तुति दी थी। हजारों की संख्या में लोग माैजूद थे।

विज्ञापन
The first Republic Day celebration was held in india
Indian Flag - फोटो : Istock

विस्तार

गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का पर्व है। देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शहर में पहले गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन आगरा किले के सामने रामलीला मैदान में हुआ था। समारोह में करीब 10 हजार लोग शामिल हुए थे। मेला और प्रदर्शनी के साथ खेलों का आयोजन हुआ। शहरभर में जुलूस निकाला गया था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

The first Republic Day celebration was held in india
प्रकाशित खबर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला में 28 जनवरी, 1950 के अंक में प्रकाशित प्रथम गणतंत्र दिवस की खबर के अनुसार आगरा के रामलीला मैदान में भव्य समारोह आयोजित हुआ था। हजारों लोगों से मैदान खचाखच भरा था। देशभक्ति के नारे गूंज रहे थे। सभी ने एक स्वर होकर राष्ट्रगान का गायन किया। तिरंगे को सलामी देकर अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन विधायक सेठ अचल सिंह आयोजन में नेतृत्वकर्ता की भूमिका में रहे। मेले में विद्यार्थियों की देशभक्ति की थीम पर बनाए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। भगत, भजन संध्या आदि कार्यक्रम हुए। पुष्प, पशु, कृषि व नवीन भवनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। पुलिस और सेना के बैंड ने प्रस्तुति दी। किले पर भारत माता के दृश्य की रोशनी भी प्रदर्शित की गई।

 
विज्ञापन

भव्य और विशाल था जुलूस
पूरे शहर को तिरंगे झंडों से सजाया गया था। सुबह सभी वार्डों में प्रभात फेरी निकाली गईं। फुल्लटी से जुलूस की शुरुआत हुई, जो काफी लंबा और शानदार था। एक मोटर कार पर गांधी जी की प्रतिमा लगी थी, उसके पीछे सारे लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में शहर के सभी प्रमुख नेता, समाजसेवी, व्यापारी, छात्र और हजारों नागरिक शामिल हुए थे। शहर में भ्रमण के बाद जुलूस मोतीगंज पहुंचा। जहां विशाल आमसभा आयोजित की गई।

 

गोविंद बल्लभ पंत ने भेजा था संदेश
तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के सभापति विभव को संदेश भेजा था। इसमें शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई थी। सभी नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए तरक्की करने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed