{"_id":"47dd9bc08a0dab9c66c0cf86ec4d9324","slug":"the-first-day-only-one-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी के चुनाव में पहले दिन सिर्फ एक ही नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी के चुनाव में पहले दिन सिर्फ एक ही नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी के चुनाव के लिए पहले दिन सिर्फ एक ही नामांकन दाखिल हुआ। शुक्रवार को सपा प्रत्याशी डा. दिलीप यादव ने दो सेट दाखिल किए हैं। वे सांसद अक्षय यादव के साथ सिर पर सेहरा सजा कर पहुुंचे।
आगरा-फीरोजाबाद सीट पर एमएलसी के लिए सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक का समय निर्धारित था। डा. दिलीप यादव दोपहर लगभग 12 बजे पहुंचे। फीरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं को हुजूम उमड़ पड़ा। बता दें कि 15 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 फरवरी तक नाम वापसी हो सकेगी।
ये रहे मौजूद
राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव, जसराना विधायक रामवीर सिंह यादव, शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष फीरोजाबाद विजय प्रताप सिंह, प्रभारी विपुल पुरोहित, मेहर इंद्रजीत सिंह आर्य, जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी, दिलीप प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
ये थे प्रस्तावक
पहले सेट के लिए दिनेश प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार, रामनिवास, थान सिंह, रामअवतार, हरिओम यादव, होशियार सिंह, श्रीलाल, जसोधन थे। दूसरे सेट के लिए कुशल, सबला सिंह, भगवान दास, प्रवेंद्र पाल सिंह, राकेश कुमार, धमेंद्र, सीमा, गीता यादव, नरेश बाबू, पवन कुमार प्रस्ताव थे।
मुख्यमंत्री की आगरा पर नजर है। जिस तरह से यहां 15 में से 13 ब्लॉकों पर सपा ने जीत हासिल की है, उसी तरह से डा. दिलीप यादव निश्चित ही एमएलसी का चुनाव जीतेंगे।
- अक्षय यादव, सांसद
मोदी की तर्ज पर सुनाई दिया ‘मुलायम गीत’
एमएलसी के नामांकन के दौरान सपाई काफी उत्साहित दिखे। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नामांकन के लिए ताजनगरी स्थित सपा कार्यालय से शुरू हुए जुलूस में आगरा-फीरोजाबाद जिले के सैकड़ों वाहनों की लंबी लाइन थी। सपा के झंडे लगे कारों के काफिले के बीच फिल्मी गानों की तरह से मुलायम गीत गूंजते जा रहे थे। ठीक उसी तरह से जैसे कि लोकसभा 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के गीत गूंजे थे।
भाजपा में चिंतन, बसपा असमंजस में
. सपा नेताओं से भी भाजपा साध रही संपर्क
. बसपा का चुनाव लड़ना फिलहाल तय नहीं
एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। पार्टी के कुछ नामों पर चिंतन के साथ-साथ सपा में भी सेंधमारी की कोशिशें की जारी हैं। वहीं, बसपा चुनाव लड़ने या न लड़ने के भंवर में ही उलझी हुई है।
एमएलसी प्रत्याशी के लिए शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा आदि ने कई नामों पर विचार-विमर्श किया। इसमें आगरा के अलावा फीरोजाबाद के भी कुछ भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं। मगर, बैठक में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष का कहना है कि पार्टी एक-दो दिन में नाम तय कर लेगी। उनका कहना है कि जिन नामों पर विचार चल रहा है, उसमें सपा के नेताओं के भी नाम हैं। इधर, बसपा के आगरा-अलीगढ़ जोन कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने बताया कि एमएलसी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी चुनाव में अभी विचार चल रहा है। नामांकन में अभी तीन दिन हैं। उससे पहले तय कर लिया जाएगा कि प्रत्याशी उतारा जाएगा या नहीं।