फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The figures look impressive... but piles of filth tell a different story about cleanliness.

Agra News: आंकड़े चकाचक...सफाई की चुगली कर रहे गंदगी के ढेर

Sun, 20 Sep 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The figures look impressive... but piles of filth tell a different story about cleanliness.
गंदगी के ढेर
आगरा। स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में आगरा नगर निगम देश के 44 महानगरों में दसवें नंबर पर है। शहर के 4.25 लाख घरों से कचरा उठाया जाता है। प्रतिदिन 982 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। पूरा कचरा कुबेरपुर लैंडफिल साइट भेजकर निस्तारित कर दिया जाता है। ये आंकड़े पढ़कर यदि आप अच्छा महसूस कर रहे हैं तो रुक जाइए क्योंकि हकीकत बिल्कुल जुदा हैं। शहर की सफाई की सच्चाई जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर खुद बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने एनजीटी में 100 फीसदी घरों से कचरा उठाने का दावा किया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में दिए गए हलफनामे में फॉर्म-4 दाखिल किया है जिसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन 4.25 लाख घरों से बताया गया है जबकि शहर में कुल 3.50 लाख ही घर हैं। इतने ही घरों से निगम गृहकर वसूल करता है।
विज्ञापन

निगम का दावा है कि प्रतिदिन 982 टन कचरा उठाया जाता है जबकि हकीकत में सिर्फ 450 टन कचरा ही उठाया जा रहा है। निगम 100 फीसदी कचरा निस्तारण का दावा करता है जबकि कॉम्पैक्टर की क्षमता ही 553 टन की है। 350 टन कचरा शहर में ही डंप हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कचरा उठाने वाली कंपनी स्वच्छता कॉर्पोरेशन को 70 फीसदी भुगतान कर रहा है। 30 फीसदी की कटौती हर घर से कचरा न लेने पर की जा रही है। निगम हर माह 4.70 करोड़ रुपये की जगह 3.50 करोड़ का भुगतान कर रहा है। जमीनी हकीकत ये है कि विशेष सफाई अभियान शुरू होने के बाद भी पार्क, स्मारक, मंदिर, कॉलोनी, खाली प्लॉट और नालों में कचरे के ढेर जमा हैं।
-------------

पार्क में बनाया डलावघर, बसपा पार्षदों ने की सफाई
आगरा। नगर निगम के सफाई के दावों की हकीकत उजागर करने के लिए बसपा पार्षदों ने शनिवार को पोल खोल, हल्ला बोल अभियान में राजनगर में सफाई की। राजनगर पार्क की जगह पर नगर निगम ने कचरा डालना शुरू कर दिया है। बसपा पार्षद दल नेता कप्तान सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर मेयर, नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाकर केवल फोटोग्राफी करा ली। शहर में गंदगी का राज है। बसपा के सभी पार्षदों ने पार्क से कचरा हटाया। राजनगर के पार्षद बंटी माहौर ने बताया कि बसपा सरकार में बने पार्क में लोग टहलते थे पर अब भाजपा सरकार में कचरा घर बना दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि पोल खुलने पर भी सफाई न की गई तो निगम के अधिकारियों के दफ्तरों में कचरा डाला जाएगा। इस दौरान सुहैल कुरैशी, राजीव पटेल, मनोज सोनी, गंगाराम माथुर, माता प्रसाद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

--------------


- सेनेटरी इंस्पेक्टरों के सत्यापन के बाद कूड़ा उठाने पर स्वच्छता कॉर्पोरेशन को भुगतान कर रहे हैं। करीब 70 फीसदी घरों से कूड़ा लिया जा रहा है। बाकी कचरा डलावघर और प्राइवेट कर्मचारी से आ रहा है। - पंकज भूषण, पर्यावरण अभियंता

गंदगी के ढेर

गंदगी के ढेर

गंदगी के ढेर

गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed