फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fight between BJP and SP is not between uncle and nephew: Anujesh Yadav

फूफा-भतीजा नहीं भाजपा और सपा की लड़ाई: अनुजेश यादव

Thu, 24 Oct 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
The fight between BJP and SP is not between uncle and nephew: Anujesh Yadav
मैनपुरी। भाजपा से टिकट घोषित होते ही प्रत्याशी अनुजेश यादव अपने गांव भारौल से सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा की लड़ाई फूफा और भतीजा नहीं भाजपा और सपा की लड़ाई है। इसमें भाजपा की जीत होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे से भाजपा ने करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। भाजपा ने फिरोजाबाद जनपद के भारौल गांव निवासी पूर्व विधायक उर्मिला यादव के पुत्र और सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के फूफा अनुजेश यादव को करहल उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। अपने नाम की घोषणा होने के बाद अनुजेश यादव मैनपुरी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों पर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि करहल उपचुनाव में फूफा और भतीजा आमने-सामने हैं आखिर जीत किसकी होगी। इस पर अनुजेश यादव ने कहा कि करहल की लड़ाई फूफा और भतीजा की नहीं बल्कि भाजपा और सपा की है। इसमें जनता भाजपा को जीत दिलाएगी। जब उनसे कहा गया कि चुनाव लड़ने से उनकी रिश्तेदारी में खटास आएगी तो उन्होंने कहा कि चाचा शिवपाल भी पहले अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ चुके हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अजय पाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed