फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fertility of the land will improve with vermi compost and nadep

वर्मी कंपोस्ट और नाडेप से सुधरेगी भूमि की उर्वरा शक्ति

Mon, 15 Mar 2021 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
The fertility of the land will improve with vermi compost and nadep
मैनपुरी। विकास खंड जागीर के गांव चौहानपुर में सोमवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जागरूक किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से वर्मी कंपोस्ट और नाडेप कंपोस्ट के प्रयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि भूमि की उर्वरा शक्ति तेजी से कम हो रही है। इसके पीछे कहीं न कहीं अंधाधुंध कीटनाशकों का प्रयोग और जायद में दलहनी फसलों का कम होता क्षेत्रफल है। उन्होंने किसानों से दलहनी फसलों की अधिक से अधिक बुवाई और खेतों में कीटनाशकों का नियंत्रित प्रयोग करने के लिए कहा। कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी के वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक डॉ. जगदीश मिश्रा ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने मिट्टी में हरी खाद लगाने के साथ ही वर्मी कंपोस्ट और नाडेप कंपोस्ट का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने दोनों कंपोस्ट को तैयार करने की विधि भी बताई। इसके साथ ही किसानों की अन्य शिकायतों पर भी चर्चा कर उनका समाधान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed