फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The fate of the candidates will open tomorrow

Agra News: कल खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

Fri, 12 May 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The fate of the candidates will open tomorrow
मैनपुरी। निकाय चुनाव में चेयरमैन तथा सभासद पद के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा शनिवार को खुलेगा। नगर पालिका सहित दस नगर पंचायतों में चेयरमैन पद पर 89 तथा सभासद पर 601 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।निकाय चुनाव की छह स्थानों पर 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। ब्लॉक परिसर मैनपुरी में नगर पालिका, नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया की मतगणना होगी। नेशनल महाविद्यालय भोगांव में नगर पंचायत भोगांव, बेवर की, रामसिंह महाविद्यालय किशनी में नगर पंचायत कुसमरा, किशनी, जैन इंटर कॉलेज करहल में नगर पंचायत करहल, बरनाहल, ब्लॉक घिरेार में नगर पंचायत घिरोर, देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली में नगर पंचायत कुरावली की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 10 निकायों में चेयरमैन पद के लिए 89 प्रत्याशी मैदान में हैं। कई निकायों में भाजपा और सपा के बागी भी चुनाव मैदान में हैं। बागियों के मैदान में होने से कई दलीय प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर संशय में हैं। परंपरागत वोटों में सेंध लगने से कई निकायों में सपा और भाजपा प्रत्याशियों का गणित गड़बड़ाने की आशंका प्रत्याशियों के समर्थक जता रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दलीय प्रत्याशियों का गणित गड़बड़ाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


मतगणना की तैयारियां पूर्ण
मतगणना स्थलों पर मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतगणना स्थलों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। मतगणना स्थल पर अवांछित तत्व नहीं पहुंच सकें इसके लिए पुलिस ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की है। मतगणना एजेंटों को सघन तलाशी के बाद ही मतगणना स्थलों पर प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। मतगणना वाले दिन अफवाह फैलानेे वालों पर पुलिस विशेष चौकसी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed