{"_id":"611170448ebc3e731632356d","slug":"the-farmers-of-kasganj-are-showing-a-new-path-to-the-farmers-of-the-country-pm-kasganj-news-agr503173180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी संवाद लाइव- कासगंज के किसान श्यामाचरण देश के किसानों को नई राह दिखाने वाले- पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी संवाद लाइव- कासगंज के किसान श्यामाचरण देश के किसानों को नई राह दिखाने वाले- पीएम मोदी
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार जिले में प्रगतिशील किसान से सीधा संवाद कायम किया। वह कैसे खेती करते हैं, कैसे एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) को संचालित करते हैं। कितनी आय होती है सहित कई अन्य सवाल कर उनके उत्तर जाने। पीएम ने किसान श्यामाचरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए वह काम कर रहे हैं इससे वे देश के किसानों को एक नई राह दिखाने वाले हैं।
पीएम मोदी और प्रगतिशील किसान के बीच हुए संवाद की लाइव रिपोर्ट-
पीएम मोदी- श्यामाचरण जी नमस्ते
श्यामाचरण- जी नमस्कार
पीएम मोदी- आपके पास कितनी जमीन है और आप स्वयं कितनी फसल उगाते हैं।
श्यामाचरण- मैनें मेडीअरोमा एग्रोकंपनी का गठन किया 2018 में। 517 सदस्यों के माध्यम से खेती कराते हैं।
पीएम मोदी- पहले क्या करते थे।
श्यामाचरण- मैंने वनस्पति विज्ञान से स्नातक किया है और बीएड की डिग्री प्राप्त की। पिताजी फार्मर थे। मैं इंश्योरेंस कंपनी में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात था उसके बाद मेरा लगाव कृषि की तरफ था। मेरी रुचि औषधि पौधों की तरफ थी।
पीएम मोदी- आप सरकार को भी जानते हैं, आप सब्जेक्ट को भी जानते हैं, आपने अपना पूरा जीवन खपाया है। मुझे तो पक्का विश्वास है कि आपको सरकार की किस योजना का लाभ लेना चाहिए। कैसे लाभ लेना है इसका आपको ज्ञान होगा।
विज्ञापन
श्यामाचरण- जी सर। अभी हमारे जनपद में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से शिवंाचल प्लांट लगा है तो उसमे हम अपनी औषधि फसलें, सब्जियां रखते हैं और जब मार्केट में रेट सही होता है तब बेचते हैं। इससे हमारे फार्मा सदस्यों को लाभ होता है और उसकी गुणवत्ता भी बनी रहती है।
पीएम मोदी- अच्छा उपाध्याय जी अब आप यह बताइए, कि पहले जब आप अकेले बाजार में फसल बेचते थे और अब एसपीओ बनाकर फसल बेचते हैं तो आपको तो फर्क समझ आता होगा, लेकिन जो किसान आपके साथ जुड़े हैं वो अब क्या फर्क महसूस करते हैं।
श्यामाचरण -जीसर, हमारे जो सदस्य फार्मर हैं उनके पास लगभग 280 हेक्टेयर भूमि है। हमारा उद्देश्य है कि जो सदस्य किसान हैं वो परंपरागत खेती के साथ नवीन फसलें करें उनकी वेल्यू एडिशन करें और मार्केट में अच्छा मूल्य प्राप्त करें।
पीएम मोदी- पहले की तुलना में इनकम अच्छी होती है
श्यामाचरण- हां जी सर
पीएम मोदी- कितना फर्क आया होगा। पहले मानो अगर सौ रुपया मिलता था तो आज सौ के बदलेे आज कितना मिलता होगा।
श्यामाचरण- पहले से काफी अच्छा हो रहा है, इस समय क्योंकि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से प्लांट बना है, इससे हमें काफी लाभ मिल रहा है। जब भी मूल्य बढ़ता है तब फसल निकालकर मार्केट में बेचते हैं। जिससे काफी राहत मिलती है।
पीएम मोदी- उपाध्यायजी मुझे बताया गया कि आप लोग भी अपने जिले में बने आइस एंड चिलिंग प्लांट का इस्तेमाल करते हैं। यह जो सुविधा मिली है इसके कारण भी आपकी फसलों को काफी फायदा होता होगा।
श्यामाचरण- जी सर, इससे यह है कि जब फसल तैयार होती है तो उस समय जो मूल्य होता है कम होता है तब फसल प्लांट में रख देते हैं और जैसे मूल्य बढ़ता है तो हम इसे निकालकर मार्केट में बेच देते हैं। जिससे हमें काफी लाभ है। पहले हमको तुरंत बेचना पड़ता था।
पीएम मोदी- देखिए श्यामा जी, आपने खुद बताया है कि हमारे किसान एक एफपीओ बनाकर उपज बेचते हैं तो उनके जीवन में कितना बड़ा फर्क पड़ता है। इसी तरह जिले में एक आइस एंड चिलिंग प्लांट बनने में भी कितना बदलाव आया है। पिछले 6-7 साल में हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ऐसे ही ईको सिस्टम बनाने का प्रयास कर रही है। जैसा कि आप सबने कासगंज में इसको बनाया भी और इसका उपयोग कर रहे हैं।
श्यामाचरण- यह योजना हमारे जिले को मिली है आपको बहुत-बहुत बधाई।
पीएम मोदी- चलिए मेरी भी, आप सबको मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सब किसान प्रगति करें। धन्यवाद