फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the family refused to accept dead body of the deceased woman

परिजन बोले, इतनी हैसियत नहीं है कि हिमाचल से मथुरा आकर उसका शव ले जाएं

Tue, 01 May 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 01 May 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
the family refused to accept dead body of the deceased woman
dead body
मथुरा के छाता क्षेत्र में चार दिन पहले मृत मिली महिला की शिनाख्त तो हो गई लेकिन परिजनों ने आर्थिक तंगी की वजह से शव ले जाने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार को परिवारीजन उसका शव लेने नही पहुंचे। परिवारीजनों ने आर्थिक तंगी बताकर हिमाचल से आने को इंकार कर दिया। 

मालूम हो कि गत 28 अप्रैल की शाम को छाता कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। महिला के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त हुई। 

उसकी पहचान नीलम देवी पत्नी केदार सिंह निवासी गांव गोडपुर, थाना हरोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। महिला के पास झांसी से नागल का टिकट था। 

छाता पुलिस ने परिवारीजनों और हरोली पुलिस को सूचना दी, लेकिन तीन बीतने के बाद भी महिला के शव को लेने कोई नहीं आया पुलिस  का कहना है कि हरोली की पुलिस ने उन्हें बताया है कि महिला के परिजन बेहद गरीब लोग हैं। 

हिमाचल से छाता नहीं आ सकते हैं। अब पुलिस के सामने समस्या आ रही है कि महिला का पोस्टमार्टम अज्ञात या ज्ञात में कराए। 

कोतवाली प्रभारी छाता ने बताया कि मंगलवार सायं तक परिवारीजनों का इंतजार किया जाएगा, यदि कोई नहीं आता है तो ज्ञात में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed