फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The family of the woman reached the lover's house created a ruckus

Agra News: प्रेमी के घर पहुंचे महिला के परिजन ने किया हंगामा

Wed, 01 Mar 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The family of the woman reached the lover's house created a ruckus
किशनी।
विज्ञापन

हरियाणा के पलवल की रहने वाली एक गैर समुदाय की महिला तीन माह से कस्बा निवासी प्रेमी के घर पर थी। मंगलवार को महिला के परिजन वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी जोड़े व हंगामा कर रहे लोगों को थाने ले गई।


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के घर मंगलवार सुबह कुछ लोग पहुंचे। वह लोग घर में मौजूद महिला को ले जाने लगे। विरोध पर इन लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। पुलिस की पूछताछ में महिला के पिता ने बताया कि उनका दामाद पलवल हरियाणा में नौकरी करता है। बेटी भी उसी के साथ रह रही थी, कस्बा का रहने वाला युवक भी वहां नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन



वहां से आरोपी युवक पुत्री को अपने साथ ले गया। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई हैं। जानकारी करने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने पलवल थाना पुलिस से बात कर महिला व युवक के बारे में जानकारी दी। पकड़े गए युवक ने बताया की तीन माह से वह लोग पति पत्नी की तरह रह रहे हैं। वह उसे साथ लेकर नहीं आया, बल्कि महिला फोन कर खुद उसके गांव आई थी। सभी लोग अब पलवल थाने की पुलिस के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed