{"_id":"6985102a3c0520057d09ffa4","slug":"the-family-of-a-defaulter-beat-up-a-lineman-who-climbed-an-electric-pole-agra-news-c-25-1-agr1008-982827-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली के खंभे पर चढ़े लाइनमैन को बकाएदार के परिवार ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली के खंभे पर चढ़े लाइनमैन को बकाएदार के परिवार ने पीटा
Fri, 06 Feb 2026 03:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
पिटाई का शिकार हुआ लाइनमैन अरविंद सिंह
बाह। कस्बे के अशोक नगर मोहल्ले के बिजली बिल के बकाएदार के घर पर बिजली चोरी के शमन शुल्क का नोटिस देने और खंभे पर चढ़कर कनेक्शन काटने गए लाइनमैन को लोगों ने पीट दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाने में की। बाह पुलिस ने घायल कर्मी का मेडिकल कराया है।
बाह के अशोक नगर में बिजली चोरी के मामले में शमन शुल्क का नोटिस देने एवं कनेक्शन काटने के लिए लाइनमैन तेजसिंह पुरा के अरविंद सिंह, दोदापुरा के दीपक त्रिपाठी बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे पहुंचे थे। अरविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बिजली के खंभे पर कनेक्शन काटने के लिए चढ़े थे। तभी बकाएदार के परिवार ने गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। साथी दीपक त्रिपाठी ने किसी तरह उन्हें बचाया। पिटाई से घायल हुए अरविंद सिंह को पुलिस ने बाह सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि घायल लाइनमैन का मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद