{"_id":"6a2346c8515ea306b6065a56","slug":"the-excitement-increased-on-the-second-day-of-the-national-darts-championship-agra-news-c-365-1-sagr1044-108245-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन बढ़ा रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन बढ़ा रोमांच
Sat, 06 Jun 2026 03:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप
आगरा। शास्त्रीपुरम में ऑल इंडिया डार्ट्स एसोसिएशन (एआईडीए) के सहयोग से 26वीं राष्ट्रीय डार्ट्स चैंपियनशिप एवं पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
इस प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से लगभग 150 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रत्यारोपण पुरुष वर्ग में राजस्थान के अमित कुमार शर्मा और हितेश शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रत्यारोपण महिला वर्ग में चंडीगढ़ की निर्मलजीत कौर और राजस्थान की मनोहरी देवी ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पैरा महिला व्हील वर्ग में उत्तर प्रदेश की दरक्षा परवीन और कुमारी सोनी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। पैरा पुरुष स्टैंडिंग वर्ग में डॉ. संतोष कुमार पांडेय, मनोज कुमार व अशोक कुमार यादव ने अपनी निशानेबाजी से प्रभावित किया।
पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के शोभित सक्सेना प्रथम स्थान पर रहे। पुरुष पुलिस वर्ग में मोहम्मद यूनुस (उत्तर प्रदेश) और विशु वर्मा (पंजाब), जबकि महिला पुलिस वर्ग में कोमल शुक्ला (उत्तर प्रदेश) और सोनाली यादव (दिल्ली) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में भवानी सिंह एवं कृष्णा कुमावत (राजस्थान), महेश प्रताप (उत्तर प्रदेश), राजन हरीशचंद्रा (महाराष्ट्र), नीरज रावत (उत्तर प्रदेश) व प्रियंका छौंकर (उत्तर प्रदेश) शामिल रहे। वहीं चतुर्थ स्थान पर मनजीत पाल सिंह (पंजाब) और प्रीति कुमारी (उत्तर प्रदेश) रहीं।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं व राष्ट्रमंडल खेलों के लिए संभावित भारतीय टीम के चयन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता का समापन 6 जून को विभिन्न फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।