फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The era of hooliganism is over, vote without fear

Agra News: गुंडागर्दी का दौर समाप्त, बेखौफ होकर मतदान करें

Thu, 18 Apr 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
The era of hooliganism is over, vote without fear
गुंडागर्दी का दौर समाप्त, बेखौफ होकर मतदान करें
विज्ञापन

- भाजपा के बूथ सम्मेलन में लोकसभा प्रत्याशी ने कसा तंज



संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। किशनी के एक मैरिज होम में हुए भारतीय जनता पार्टी के बूथ सम्मेलन में लोकसभा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने सपा पर आरोप लगाए। कहा कि सपा का झंडा वाली गाड़ी में बैठने वाला गुंडा है। अब गुंडागर्दी का दौर समाप्त हो चुका है। बेखौफ होकर मतदान करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि सपा के सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने जिस प्रकार की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बारे में भद्दी और ओछी टिप्पणी की है वह निंदा करने के योग्य भी नहीं है। पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी से अन्य कोई दूसरी उम्मीद भी नहींं की जा सकती है। प्रदेश सरकार के मंत्री अजीत पाल, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, रमाशंकर तिवारी, प्रदीप चौहान, आलोक गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, बलबीर धनगर, शेरसिंह भदौरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कई प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं किशनी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि विपक्ष के संविधान बदलने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन






------

पूर्व चेयरमैन सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए

कुसमरा। पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा प्रत्याशी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने पूर्व चेयरमैन के आवास पर पहुंचकर भाजपा का झंडा लगाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। चेयरमैन प्रतिनिधि विनय प्रताप सिसौदिया, प्रदीप तिवारी, बॉबी गुप्ता, अमित गुप्ता, बिल्लू गुप्ता, सुनील कौशल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed