फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The emphasis on fitness and technique was seen on the badminton court

Agra News: बैडमिंटन कोर्ट पर फिटनेस और तकनीक का दिखा जोर

Fri, 30 Jan 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The emphasis on fitness and technique was seen on the badminton court
बैडमिंटन प्रतियोगिता
आगरा। विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर चैंपियनशिप के पांचवें दिन दिग्गज शटलर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 55 प्लस से लेकर 70 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस और तकनीक से साबित कर दिया कि उम्र महज एक आंकड़ा है।
विज्ञापन

प्रखर अग्रवाल मेमोरियल बैडमिंटन अकादमी एवं श्रवण बैडमिंटन अकादमी में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। आगरा के हरिकांत शर्मा एवं पवन अग्रवाल की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम और नगालैंड जैसे राज्यों के अनुभवी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विशेष रूप से 55 और 60 आयु वर्ग, 65 और 70 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के जज्बे ने दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर किया। निर्णायक मंडल में चीफ रेफरी ई. पी दिवाकरण, डिप्टी रेफरी विश्वनाथ मालकोटिया, मैच कंट्रोलर मयंक कुमार, अंपायर ए. श्रीनिवासु, अक्षांश साहू, अभिषेक कर्माकर रहे। इस दौरान आयोजन जीएसटी कमिश्नर ग्रेड वन पंकज गांधी, डिप्टी कमिश्नर ऋतु सिंह, समिति संरक्षक महेश नौटियाल, अध्यक्ष बीना लावानिया, सचिव राहुल पालीवाल, चेयरमैन विनोद सीतलानी, पवन मंगल, लव गोयल, चीफ कन्वेनर नंदी रावत, प्रवीण अग्रवाल, विक्रम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख मुकाबलों के परिणाम
पुरुष एकल में 55 विजय चंदेल (उत्तराखंड) ने सुरेंद्र धीमान (उत्तर प्रदेश) को 21-15, 21-8 से, राजीव शर्मा (दिल्ली) ने असीम पुरोहित (राजस्थान) को 21-12, 21-10 से पराजित किया।
60 वर्ग में संजय कुमार शर्मा (झारखंड) ने अनिल भोला (दिल्ली) को 21-7, 21-5 से, पेड्डा बाई कोक्किलिगड्डा (तेलंगाना) ने मदन लाल (उत्तराखंड) को 21-8, 21-19 से, राम लखन (पंजाब नेशनल बैंक) ने उमेश अग्रवाल (राजस्थान) को 21-7, 21-10 से हराया।
65 वर्ग में बिश्वरूप चट्टोपाध्याय (पश्चिम बंगाल) ने राजेश तनेजा (चंडीगढ़) को 21-8, 21-11 से, महेंद्र सिंह बोहरा (उत्तर प्रदेश) ने संजय श्रीवास्तव को तीन गेम में 15-21, 21-11, 21-17 से पराजित किया। 70 वर्ग में वीरपाल सिंह वर्मा (छत्तीसगढ़) ने अश्वनी भोला (दिल्ली) को 21-19, 21-12 से, सतपाल अंगुराला (हरियाणा) ने अनिल मेहरोत्रा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 17-21, 21-12, 21-19 से हराया।
महिला एकल 55 वर्ग में अनिथाकुमारी ई. (केरल) ने अनुपमा गोदिया (राजस्थान) को 21-7, 21-12 से हराया। 60 वर्ग में सुरेखा सताम (महाराष्ट्र) ने मृदु अविनाशी (दिल्ली) को 21-7, 21-4 से, 65 वर्ग में तारामती परमार (गुजरात) ने सावित्री मोहन राज (महाराष्ट्र) को 21-11, 21-9 से हराया। 70 वर्ग में मंजित शर्मा (उत्तराखंड) ने अनीता कोठियाला (गुजरात) को 21-8, 21-12 से पराजित किया।

युगल एवं मिश्रित युगल, पुरुष युगल 55 वर्ग में मनोज सज्नानी व हेटल शाह (गुजरात) ने भास्कर ज्योति भौमिक व कल्लोल गुप्ता (प. बंगाल) को 21-15, 21-8 से हराया। महिला युगल 55 वर्ग में सुज़ैन वेंगलेट व शालिनी यादव ने अनुपमा गोदिया व सुजाता शर्मा को 21-7, 21-7 से हराया। मिश्रित युगल 55 वर्ग में मितेश मेहता व जाह्नवी अधिकारी ने शिवकुमार कुनियिल व अनिथाकुमारी ई. को 18-21, 21-11, 21-10 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed