फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The electricity department sought guidance from the DM on the disconnected connections.

Agra News: काटे गए कनेक्शन पर बिजली विभाग ने डीएम से मांगा मार्गदर्शन

Mon, 02 Feb 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The electricity department sought guidance from the DM on the disconnected connections.
आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के मौखिक आदेश के बाद 17 अगस्त से बंद चल रहे नगर निगम के छलेसर कुबेरपुर स्थित मॉडर्न स्लॉटर हाउस का मामला तूल पकड़ने लगा है। एत्मादपुर वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ने डीएम को पत्र लिखकर स्लॉटर हाउस के काटे गए कनेक्शन को दोबारा जोड़ने को लेकर मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन

यह पत्र ऐसे समय में लिखा गया है जब बिना किसी वाजिब कारण मौखिक आदेश पर कनेक्शन काटने पर दाखिल याचिका पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने अधिकारियों को जवाब-तलब किया है। वहीं, जिला प्रशासन किसी मौखिक आदेश देने से इन्कार कर रहा है। बता दें, नगर निगम ने ट्रेडर्स लहम फूड्स फ्रोजन कंसेर्टियम नाम की फर्म को 15 साल के लिए दिया था।
विज्ञापन

जनवरी 2024 में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर मई 2024 में जिला प्रशासन ने परिसर का बिजली कनेक्शन कटवा दिया। लंबी कागजी कार्रवाई के बाद मई 2025 में फर्म ने औपचारिकताएं पूरी कर सीपीसीबी से एनओसी हासिल कर ली। जिलाधिकारी की ओर से गठित कमेटी के सामने परिसर की सील खोलकर बिजली विभाग ने 14 अगस्त को कनेक्शन बहाल किया लेकिन 17 अगस्त को फिर से बिना सूचना के कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय पत्राचार से सामने आया कि अधिशासी अभियंता ने फोन कॉल पर डीएम से मिले आदेश पर परिसर का बिजली कनेक्शन काट दिया। हालांकि अब जब एनजीटी ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया है, तो अफसर मामले में पल्ला झाड़ने में जुट गए हैं। उधर, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मामला एनजीटी में विचाराधीन है। ऐसे में वह ट्रिब्यूनल में उचित जवाब पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed