फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The electric lines and poles broken due to the strong storm are still lying in the fields, not repaired

Agra News: तेज आंधी में टूटी विद्युत लाइन और खंभे अभी भी पड़े हैं खेतों में, नहीं की मरम्मत

Sat, 31 May 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 31 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The electric lines and poles broken due to the strong storm are still lying in the fields, not repaired
कासगंज। दस दिन पूर्व आई तेज आंधी के कारण ढोलना क्षेत्र में क्षतिग्रस्त नलकूप की विद्युत लाइनें और ट्रांसफाॅर्मर अभी भी ज्यों के त्यों पड़े हुए हैं, जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से किसान गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं, और उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दस दिन पहले जिले में आई भीषण आंधी ने बड़े पैमाने पर विद्युत पोल, ट्रांसफाॅर्मर और लाइनों को नुकसान पहुंचाया था। पूरे जिले में 250 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए, वहीं ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों को भी भारी क्षति पहुंची थी। विद्युत निगम ने शहरी और कस्बाई क्षेत्रों में तो आपूर्ति बहाल कर दी है, लेकिन ग्रामीण इलाकों की ओर, विशेषकर सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण नलकूपों की लाइनों पर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र में नलकूप की लाइनें टूटी पड़ी हैं, और गिरे हुए ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल को उठाने के लिए कोई भी विद्युतकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए बिजली न मिलने से भारी नुकसान हो रहा है। भाजपा नेता डॉ. बीडी राना और व्यापार मंडल के महामंत्री नितिन माहेश्वरी ने जिलाधिकारी से ढोलना की क्षतिग्रस्त नलकूप लाइनों को तत्काल सही कराने और ट्रांसफार्मर बदलवाने या मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed