{"_id":"5b94c437867a5501a1763f93","slug":"the-drunken-man-tampered-with-the-woman-fiercely-beaten-and-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी को महिलाओं ने सिखाया सबक, जमकर हुई धुनाई फिर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी को महिलाओं ने सिखाया सबक, जमकर हुई धुनाई फिर भेजा जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ में गिरफ्तार युवक।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के आगरा फोर्ट स्टेशन परिसर में ट्रेन का इंतजार कर रहीं महिलाओं से छेड़खानी करना युवक को भारी पड़ गया। एक महिला ने कमेंट कसने पर युवक को पकड़ लिया। खींचतान होने लगी। इस पर लोगों ने युवक को पकड़कर जीआरपी आगरा फोर्ट के सुपुर्द कर दिया। महिला ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वाकया दोपहर का है। आगरा फोर्ट स्टेशन पर नशे में धुत एक युवक ने स्टेशन परिसर में एक महिला से छेड़खानी कर दी। इसके बाद दूसरी महिला पर भी कमेंट कर दिया। महिला ने विरोध किया और उसने युवक को पकड़कर शोर मचा दिया। इस पर आसपास के यात्री मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की धुनाई कर दी। इसके बाद युवक को जीआरपी आगरा फोर्ट थाने लाया गया। यहां महिला ने उसके विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
युवक के साथी ने बताया कि पकड़ा गया युवक लालगंज, लखनऊ निवासी सौरभ भट्ट है। वह लखनऊ में फुटवियर का काम करता है। दोनों शुक्रवार को आगरा घूमने आए थे। आगरा फोर्ट स्टेशन पर ट्रेन की जानकारी करने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर आगरा फोर्ट ने बताया कि जयपुर निवासी महिला यात्री ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन