{"_id":"62f14b0ed568fb7e2a278759","slug":"the-driver-who-hit-the-district-president-s-car-sent-to-jail-mainpuri-news-agr542876856","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाध्यक्ष पर हमले के मामले में कप्तान से मिले सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाध्यक्ष पर हमले के मामले में कप्तान से मिले सपा नेता
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इटावा निवासी चालक को जेल भेज दिया। इधर सपा नेता सोमवार को कप्तान से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। एसपी ने सपा नेताओं को गहन और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
रविवार रात को शहर में करहल चौराहे के पास देवेंद्र सिंह यादव पर जानलेवा हमला हुआ था। कंटेनर चालक ने उनकी कार में टक्कर मारने के बाद आधा किलोमीटर तक घसीटा था। घटना में वे बाल-बाल बच गए थे। चौराहे पर एकत्रित हुए लोगों ने चालक को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया था। मामले में निवर्तमान जिलाध्यक्ष की ओर से कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी गई। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और डॉक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक विनय यादव निवासी चौबिया, जनपद इटावा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सोमवार को जेल भेजा गया है।
वहीं सपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव, पूर्व विधायक राजकुमार यादव व अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ने एसपी कमलेश दीक्षित से मुलाकात कर घटना से अवगत कराया। उन्होंने मैनपुरी में कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस दौरान निवर्तमान महासचिव रामनरायन बाथम, सुखवीर यादव आदि मौजूद रहे।