फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dream of a new India will come true with the new parliament building

Agra News: नए संसद भवन से नए भारत का सपना होगा साकार

Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The dream of a new India will come true with the new parliament building
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया। जिले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसके लाइव प्रसारण के लिए कार्यक्रम आयोजित किए। लाइव प्रसारण देखकर लोग इस उद्घाटन के साक्षी बने। लोगों ने इस मौके को देश के लिए गौरवपूर्ण बताया। लोग बोले, यह पल देश के इतिहास में दर्ज होगा। नए संसद भवन से नए भारत के सपने को साकार किया जाएगा।
विज्ञापन

लाइव प्रसारण के दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के निर्माण में जी जान से जुटे हैं। नए संसद भवन के उद्घाटन का मौका देश के लिए ऐतिहासिक पल है। नगरपालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर जो संदेश दिया उससे हर देशवासी को गौरव होगा। भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने भी उद्घाटन के मौके को गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। किड्स केयर स्कूल में भाजपा नेता आकाशदीप ने लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि देश की यह बड़ी उपलब्धि है। अब नए संसद भवन में नए भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके अलावा शहर के बाजारों में भी लोग दुकानों पर टेलीविजन पर उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते नजर आए।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में संसद भवन के उद्घाटन के साक्षी बने लोग
सोरोंजी। तीर्थनगरी में नगरपालिका के बरात घर में नए संसद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोगों ने देखा। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस दौरान नगरपालिका के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि पीएम मोदी आधुनिक भारत के सपने को साकार कर रहे हैं और परंपराओं को जीवंत रूप दे रहे हैं। उनके विकास का सोच अद्भुत है। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन और लोकार्पण का पर्व हम सब भारतीयों के लिए गौरव का पल है। प्रसारण के दौरान गिरीश वाष्र्णेय, कैलाश मिश्र, यशोधर रावत, कालीचरन, सतीश चौधरी, पप्पू गुप्ता, धर्मेंद्र वाष्र्णेय, संपूर्णानंद भारद्वाज, बृजेश उपाध्याय, सोमदत्त पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed