{"_id":"61b2481b8c81d44e5620397a","slug":"the-drain-built-along-the-road-the-people-of-tindauli-demonstrated-mainpuri-news-agr517359225","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के साथ बने नाली, टिंडौली के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के साथ बने नाली, टिंडौली के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गांव टिंडौली में सड़क किनारे नाली निर्माण को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मैनपुरी-सिरसागंज रोड का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। मार्ग पर टिंडौली गांव में नाली नहीं बनाई जा रही है। गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते हुए गांव में नाली बनाने की मांग की।
ग्राम प्रधान सीमा यादव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अन्य गांवों में सड़क के किनारे नाली और नाला का निर्माण कराया गया है, जबकि उनके यहां नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। नाली निर्माण न किए जाने से गांव में जगह-जगह जलभराव होगा। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में भरेगा।
सोमदत्त मिश्रा ने कहा कि सड़क के किनारे यदि नाली या नाले का निर्माण नहीं किया जाता है तो घरों का पानी सड़क पर भी भरेगा, जिससे सड़क भी खराब होगी। ऐसे में कार्यदायी संस्था को सड़क के साथ ही नाली का निर्माण भी कराना चाहिए। राजवीर यादव ने कहा कि डीएम को पूरे मामले का संज्ञान लेकर कार्यदायी संस्था को नाली निर्माण के लिए निर्देशित करना चाहिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र यादव, अंकित शर्मा, राकेश शर्मा, सोवरन सिंह यादव, विनोद मिश्रा, हरिओम मिश्रा, मोनू मिश्रा, सोनू यादव, कुलदीप यादव, चोला सिंह, सतीश चंद्र, गुल्ली यादव, रंजीत सिंह, राधेश्याम, राजन चौहान मौजूद रहे।