फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The drain being built at a cost of crores did not run even for two months

Agra News: दो महीने भी नहीं चला करोड़ों की लागत से बन रहा नाला

Thu, 11 Jul 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
The drain being built at a cost of crores did not run even for two months
बेवर। जीटी रोड पर करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन नाला भ्रष्टाचार की गवाही दे रहा है। दो महीने भी यह नाला नहीं टिक सका। नाले का एक खंड टूटने पर पानी घरों में जाकर उनके मकान की नींव को नुकसान पहुंचा रहा है। पीड़ितों ने मामले में अधिशासी अधिकारी से शिकायत की है। अधिशासी अधिकारी को नाले के बजट की जानकारी तक नहीं है। जेई से पूछकर बजट बताने की बात कही है।
विज्ञापन

स्थानीय सभासद का कहना है कि नाले की गुणवत्ता से समझौता किया है। न तो उन्हें नगर पंचायत कार्यालय की मीटिंग में उनके वार्ड में कराए जा रहे काम के बजट की जानकारी दी जा रही है और न मानक बताए जाते हैं। उन्होंने सक्षम एजेंसी से सैंपल भरवाने की मांग की है। सभासद प्रतिनिधि गब्बर ने बताया कि नाले में 10 एमएम की सरिया का इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन

प्रेम नगर निवासी उमेश कुमार उर्फ गुड्डू चौबे, प्रदीप चौबे, रंग बहादुर राठौर, राकेश गुप्ता, रामनरेश राठौर ने एसडीएम से शिकायत करके नाले की मरम्मत कराने की मांग की है। पीडि़तों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी, एसडीएम लोक निर्माण विभाग, पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री कार्यालय में भी आईजीआरएस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed