फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The door of social distance breaking outside the banks

बैंकों के बाहर टूट रही सामाजिक दूरी की डोर

Thu, 03 Jun 2021 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
The door of social distance breaking outside the banks
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होते ही लोगों ने लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है। बैंकों में रुपये की निकासी करने वाले लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर की अधिकांश बैंकों के बाहर लाइनों में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े नजर आए।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार सुबह बैंकों के खुलते ही लेनदेन करने के लिए लोग सुबह से ही लाइनों में लग गए। जल्दी नंबर आने के चक्कर में लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े नजर आए। बैंक ऑफ इंडिया बड़ा चौराहा, पंजाब नेशनल बैंक स्टेशन रोड, बैंक ऑफ बड़ौदा मंडी धर्मदास, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टेशन रोड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रायजादा रोड, केनरा बैंक स्टेशन रोड, इलाहाबाद बैंक स्टेशन रोड शाखा पर यही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने भी सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। बैंकों के बाहर मौजूद पुलिस कर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बताया कि जरूरत के लिए खाते से लेनदेन करना भी जरूरी है लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना और मास्क लगाना जरूरी है। गाइडलाइन का पालन नहीं करने से कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। बैंकों केे बाहर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed