फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The doctor misbehaved with the attendant who went to see the child

Agra News: बच्चे को दिखाने गए तीमारदार से डाक्टर ने की अभद्रता

Wed, 14 Feb 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 14 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The doctor misbehaved with the attendant who went to see the child
मैनपुरी। बुधवार को नगर के आवास विकास कालोनी निवासी सर्व ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिल्ला पांडेय ने सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें आरोप लगाया गया कि अचानक गिरने से उनके पुत्र विनायक के सिर और नाक में चोट लग गई। बुधवार दोपहर को एक बजे के करीब वह सौ शैय्या अस्पताल में बच्चे को उपचार के लिए ले गया।
विज्ञापन

यहां ओपीडी के कक्ष संख्या 10 में बैठे बाल रोग विशेषज्ञ अपने मित्रों के साथ खाना खा रहे थे। उन्होंने करीब 20 मिनट तक इंतजार किया, काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने कक्ष में प्रवेश किया। इसी बात पर डाक्टर भड़क गए और मास्क लगाकर आने की बात कहकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित ने डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने कहा कि शिकायत के आधार पर सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन






निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मियों के वेतन काटने के निर्देश

मैनपुरी। सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने मंगलवार की दोपहर अचानक जिला क्षय रोग अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में खलबली मच गई। इस दौरान सीएमओ को चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित कर्मियों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश क्षय रोग अधिकारी डा. आशुतोष को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed