{"_id":"6223a7e30964be2218253965","slug":"the-divider-being-built-on-the-four-lane-road-in-the-city-kasganj-news-agr5262856106","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन सड़क पर शहर में बनाए जा रहे डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन सड़क पर शहर में बनाए जा रहे डिवाइडर
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन सड़क का निर्माण करीब एक वर्ष पहले पूर्ण हो गया, लेकिन शहर की सीमा में डिवाइडर नहीं बन पाए थे। अब डिवाइडर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। दिन के समय बाधा न आए इसलिए काम रात्रि के समय में कराया जा रहा है।
अमांपुर रोड तिराहे से शहर की ओर फोरलेन सड़क पर डिवाइडर बनाने का काम नगरपालिका एवं जिला पंचायत के गेट तक पहुंच चुका है। बांकनेर तक कुल 3 किलोमीटर डिवाइडर का निर्माण होना है। फोरलेन सड़क के निर्माण के बाद लोक निर्माण विभाग ने अलग से डिवाइडर बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया की है। फोरलेन सड़क पर डिवाइडर न होने के कारण अतिक्रमण और जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में जाम की समस्या अधिक है। रोडवेज के चालक अक्सर बस को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। वहीं प्राइवेट बसें भी खड़ी रहती हैं। डिवाइडर बनने से बसों को खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी।
- फोरलेन सड़क पर डिवाइडर के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। तीन किलोमीटर के क्षेत्र में डिवाइडर बनाया जा रहा है। डिवाइडर बनने से आवागमन और सुगम होगा। जाम की समस्या भी नहीं रहेगी। जो लोग सड़क पर अतिक्रमण करेंगे उन्हें नोटिस दिया जाएगा।- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।