{"_id":"691f610e7d1e74e41006cc33","slug":"the-district-magistrate-assured-to-solve-the-problems-of-the-farmers-kasganj-news-c-175-1-kas1001-139744-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
Fri, 21 Nov 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो09कासगंज विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनते डीएम प्रणय सिंह ।स
कासगंज। किसान दिवस कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को जिले के 1.80 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने की। मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान, जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर आ सकते हैं। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं किस्त सम्मान निधि की जारी की है। इससे किसान लाभांवित हो रहे हैं। सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान जैविक खेती अपनाने को कहा। किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने बढ़ारी बहटा में डेंगू का प्रकोप, खाद की समस्या, नहरों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता आदि के मुद्दे उठाए। जिलाधिकारी ने उनके समाधान के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। गंजडुंडवारा के क्रय केंद्र पर डेढ़ किलो की कटौती की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जांच के निर्देश दिए। इस दौरान उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र, डिप्टी आरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी, मंडी सचिव शैलेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।