{"_id":"610940a58ebc3e8878015883","slug":"the-district-magistrate-along-with-the-superintendent-of-police-inspected-the-examination-centers-kasganj-news-agr5023082127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में 6 अगस्त को संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड तथा 7 एवं 8 अगस्त को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा होगी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को परखा। वहीं सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिशा निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को दो पालियों में होगी। इसके लिए सात परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जहां शासन के निर्देश के अनुसार परीक्षा नकल विहीन कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक लिखित परीक्षा 7 एवं 8 अगस्त को दो पालियों में होगी। परीक्षा की शुचिता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के नजर में होगी। परीक्षा उपरांत लिखित उत्तर पुस्तिका एवं ओएमआर सीट को कोषाकार के डबल लाक में उसी दिन पुलिस सुरक्षा के बीच जमा कराएंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अजय श्रीवास्तव, एसडीएम सदर ललित कुमार, डीआईओएस एसपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन न लेकर जाए। जो कक्ष निरीक्षक लगाए जाएं उनको अच्छी तरह से जानकारी अवश्य दे दी जाए।