फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The district is also in a state of panic due to the nationwide raid by the Income Tax Department

Agra News: आयकर विभाग की देशव्यापी छापामारी से जिले में भी खलबली

Tue, 15 Jul 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The district is also in a state of panic due to the nationwide raid by the Income Tax Department
मैनपुरी। आयकर विभाग द्वारा आयकर रिटर्न (आईटीआर) में कटौती और छूट के फर्जी दावे करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं पर सोमवार को की गई देशव्यापी कार्रवाई से मैनपुरी में भी खलबली मची हुई है। जिले में एक लाख के करीब आयकर रिटर्न करने वाले हैं। इनमें से 40 फीसदी वेतनभोगी वर्ग है। इन सभी को रडार पर लिया गया है। टैक्स प्रोफेशनल्स को भी चेताया गया है।
विज्ञापन





इन कटौतियों पर है आयकर विभाग की नज़र
टैक्स प्रोफेशनल अधिवक्ता प्रखर दीक्षित ने बताया कि आयकर विभाग का मानना है कि कुछ विशेष धाराओं के तहत उपलब्ध कटौतियों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। इनमें धारा 10(13ए) मकान किराया भत्ते के तहत छूट। धारा 80जीजीसी: राजनीतिक दलों को दिए गए योगदान। धारा 80ई: शिक्षा ऋण पर ब्याज के लिए कटौती। धारा 80डी: चिकित्सा बीमा से संबंधित कटौती। धारा 80ईई: आवास ऋण पर ब्याज के लिए कटौती। धारा 80ईईबी: इलेक्ट्रिक वाहन के लिए कटौती। धारा 80जी और 80जीजीए: धर्मार्थ या अनुसंधान संगठनों को दिए गए योगदान। धारा 80डीडीबी: कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कटौती के दुरुपयोग के मामले शामिल हैं। आयकर रिटर्न दाखिल करते समय फर्जी दावा यानी बोग्स क्लेम किया जाता है।
विज्ञापन




मैनपुरी में एक लाख आयकर दाताओं में 40 फीसदी वेतनभोगी, सभी निशाने पर

मैनपुरी के आयकर अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में लगभग एक लाख लोग आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं, जिनमें से 40 फीसदी वेतनभोगी वर्ग से हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सभी लोग अब विभाग के रडार पर हैं। इनके अलावा संस्थाएं भी रडार पर है। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केवल व्यक्तिगत करदाता ही नहीं, बल्कि टैक्स प्रोफेशनल यानी ऐसे टैक्स सलाहकार या एजेंट्स भी जांच के दायरे में आ सकते हैं जो अपने क्लाइंट्स को गलत या फर्जी दावे करने में मदद कर रहे थे। यह अभियान कर चोरी रोकने और ईमानदारी से टैक्स भरने वालों के लिए एक निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है। करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने आईटीआर में केवल वैध और सही दावे ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed