फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dispute was resolved by mutual talk

Agra News: आपस में हुई बात से दूर हो गया विवाद

Fri, 31 Oct 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The dispute was resolved by mutual talk
मैनपुरी। महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। केंद्र के सदस्यों ने 36 विवादों की सुनवाई हुई। एक मामले में दंपती आमने सामने बैठे तो उनके गिले शिकवे दूर हो गए। पहले उनके बीच तकरार हुई इसके बाद में समझौता हो गया। उनको समझौते की शर्त का पालन करने की हिदायत देकर केंद्र से विदा कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार के नगला दशरथ के रहने वाले एक युवक की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद शुरू हो गया। युवती के मायके वालों ने कई बार पंचायत की। ससुराल के लोग नहीं माने। उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने एक महीने पहले एसपी से शिकायत की। एसपी ने दंपती के बीच समझौता कराने के लिए शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया।
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद शुक्रवार को दंपती केंद्र में उपस्थित हुए। दोनों को आमने सामने बैठाकर बात कराई गई। पहले तो उनके बीच तकरार हुई। रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने के बाद दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौता होने पर उनको केंद्र से विदा किया गया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी हेमलता सिंह, काउंसलर रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, मंजूषा चौहान, कुसुम चाहर, रेशू देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed