फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dismissed village development officer made a representation to the CDO

बर्खास्त ग्राम विकास अधिकारी ने सीडीओ को दिया अभ्यावेदन

Sat, 19 Jun 2021 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
The dismissed village development officer made a representation to the CDO
मैनपुरी। जांच आख्या के विरुद्घ बर्खास्त हुए ग्राम विकास अधिकारी ने शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी को अभ्यावेदन दिया है। इसमें जिला विकास अधिकारी की ओर की गई बर्खास्तगी की कार्रवाई को गलत बताते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। साथ ही बर्खास्तगी का आदेश निरस्त कर बहाली की भी बात कही है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी पीके राय को शासन ने 13 जून को निलंबित कर दिया था। उनके निलंबन के बाद 12 जून की तिथि से एक आदेश बिना पत्रांक के जारी किया गया था, जो 15 जून को ब्लॉक मुख्यालय कुरावली पहुंचा। इसमें ग्राम विकास अधिकारी नरेश भारती की बर्खास्तगी का आदेश था। नरेश भारती को जनवरी में निलंबित कर उनके विरुद्घ जांच बैठाई गई थी। इसमें दोषी नहीं पाए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी डीडीओ ने उन पर कार्रवाई की थी। मामले में शनिवार को नरेश भारती ने विकास भवन पहुंचकर वर्तमान जिला विकास अधिकारी केके सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया से शिकायत की। उन्होंने एक बर्खास्तगी के विरुद्घ एक अभ्यावेदन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा है। इसमें उन्होंने कार्रर्वाई को गलत बताते हुए उन्हें बहाल करने की मांग की है। मुख्य विकास अधिकार ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रावली है कार्यालय से गायब
प्रशासन के सामने भी ग्राम विकास अधिकारी नरेश भारती को लेकर विषम परिस्थिति बनी हुई है। दरअसल जिला विकास अधिकारी कार्यालय में से जो अभिलेख गायब हैं उसमें नरेश भारती की पत्रावली भी शामिल है। इसी मामले में पटल देख रहे प्रधान सहायक शैलेंद्र कुमार सक्सेना को निलंबित भी किया जा चुका है। ऐसे में अब प्रशासन के सामने पत्रावली की भी समस्या है।

अवकाश पर जाने लगे आरोपों में घिरे कर्मचारी
जिला विकास अधिकारी कार्यालय से गायब पत्रावलियों के संबंध में जिला विकास अधिकारी केके सिंह ने संबधित पटल सहायकों से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दूसरी ओर जिलाधिकारी से की गई शिकायत का मामला भी उल्टा पड़ गया था। अगले ही दिन कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा मिश्रा पर दबाव बनाकर शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया था। ऐसे में अब आरोपों में घिरे दो कर्मचारी चिकित्सा अवकाश पर चले गए हैं।
ग्राम विकास अधिकारी नरेश भारती ने बर्खास्तगी के विरोध में अभ्यावेदन दिया है। मामले में जांच कर जो भी उचित होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed