फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The difficulties increased due to digging the road to lay the pipeline

पाइपलाइन बिछाने को सड़क खोदाई से बढ़ गईं दुश्वारियां

Wed, 12 Jan 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
The difficulties increased due to digging the road to lay the pipeline
फोटो प्रेषित है-
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाने को सड़क खोदाई से बढ़ गईं दुश्वारियां
- जल निगम ने दिए संकेत, अभी और उठानी होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। शहर में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए सड़क की खोदाई की गई है। सड़कें खुद जाने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं हैं। इधर खुदी सड़कों पर बारिश से दलदल हो गया है। परेशान लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं जलनिगम ने स्पष्ट किया है कि अभी और खोदाई होगी।
शहर के अशोक नगर में हालात बेहद खराब हैं। यहां मुख्य तिराहा से लेकर अस्पताल मार्ग तक पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई की गई है। सड़क के बीचों-बीच पाइपलाइन बिछाई जा रही है और दोनों ओर मलबा पड़ा हुआ है। जिससे राह निकलना दूभर हो गया है। मुख्य तिराहे से लगभग 20 मीटर दूरी तक तो रास्ता पूरी तरह बंद है। उससे आगे जो रास्ता है वहां दलदल है। यहां वाहन से या पैदल निकलना मुश्किल है। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिन समस्या और रहेगी। फिर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तो किधर से निकले एंबुलेंस
अशोक नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए मुख्य रास्ता खुदा पड़ा है। यहां से प्रतिदिन मरीजों को लेकर एंबुलेंस गुजरती हैं। रास्ता बंद होने से एंबुलेंस निकलना आसान नहीं है। मजबूरन एंबुलेंस चालक दूरी तय कर श्रीगणेश इंटर कॉलेज के समीप से एंबुलेंस ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बात-
- पाइपलाइन के लिए सड़क खोद दी गई है। यहां जो मलबा पड़ा है बारिश के पानी से दलदल हो गया है। इससे समस्या है। रमेश ।
- जल्द ही समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। क्योंकि अक्सर इस दलदल में बाइक चालक फिसलकर गिर जाते हैं। सुधीर।
वर्जन-
- पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जिससे समस्या है, ठेकेदार को बताया है कि अभी आधे रास्ते की सफाई करके वहां निकलने योग्य रास्ता बना दिया जाए। अभी एक और पाइपलाइन इसी क्षेत्र में बिछनी है, इसलिए और भी खोदाई होगी। फिर पूरी सड़क की मरम्मत एक साथ करा दी जाएगी।
- आरके शर्मा, अधिशासी अभियंता, जलनिगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed