{"_id":"6776d44bd992a102a30512aa","slug":"the-decision-may-come-today-police-alert-soldiers-deployed-in-sensitive-areas-kasganj-news-c-175-1-kas1001-125911-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज आ सकता है फैसला, पुलिस सतर्क, संवेदनशील इलाकों में जवानों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज आ सकता है फैसला, पुलिस सतर्क, संवेदनशील इलाकों में जवानों की तैनाती
Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। चंदन हत्याकांड में एनआईए कोर्ट लखनऊ की ओर से 28 आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसबल की तैनाती कर दी गई। अधिकारियों ने भी भ्रमण कर शहर में स्थिति का जायजा लिया। शुक्रवार को अदालत दोषियों को सजा सुना सकती है। ऐसे में पूरे जिले में सतर्कता रहेगी।
चंदन की हत्या के मामले में एक समुदाय विशेष के आरोपी दोषी सिद्ध हुए हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या पैदा न हो, इसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है।
एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर शहर के संवेदनशील इलाकों व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एएसपी राजेश भारती, सीओ आंचल चौहान, इंस्पेक्टर लोकेश भाटी बृहस्पतिवार को पुलिसबल के साथ नगर के बाजारों, चौराहों व अन्य स्थानों पर भ्रमणशील रहे। इसके अलावा जिले के सभी थाना प्रभारियों को भी कड़ी सतर्कता के निर्देश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को भी पुलिस की चौकसी और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
चंदन की हत्या के मामले में न्यायालय ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है। शुक्रवार को इसका फैसला आ सकता है। पुलिस ने शांति व्यवस्था के उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात की है। यह सतर्कता लगातार जारी रहेगी। - राजेश भारती, एसपी