फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The death of the eye doctor caused an outcry

Agra News: नेत्र चिकित्सक की मौत से मचा चीत्कार

Tue, 25 Mar 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The death of the eye doctor caused an outcry
सहावर। कस्बे के नेत्र चिकित्सक डॉ. आशीष की भोजीपुरा में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत के बाद शव के पहुंचने पर परिवार में चीत्कार मच गया। डॉक्टर की मां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक डॉक्टर का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन घर लेकर आ गए। शव पहुंचते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। परिजन व अन्य लोग चीत्कार कर उठे। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की मां लज्जावती ने बताया कि आशीष की शादी उझानी निवासी सरस्वती के साथ हुई थी। उसका साला टीटू व सलहज पूजा एवं ससुर ने तीन माह पहले जान से मारने की धमकी दी तथा उसे व पुत्र को सहावर तहसील ले गए जहां चल अचल संपत्ति की रजिस्टर्ड वसीयत धेवते के नाम करवा दी। तीन चार दिन पहले टीटू व उसकी पत्नी पूजा आशीष को उसके बेटे की तबीयत खराब होने का बहाना करने बुला ले गए। रात 11 बजे ससुर ने बेटे की मौत की सूचना दी। बेटे की मौत स्वभाविक न होकर हत्या की गई है। सहावर थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि मामला दूसरे जनपद का है। वहीं शव का पोस्टमार्टम हुआ है। जो भी कार्रवाई होगी वहीं की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed