फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dead man's body was found hanging from the tree, there was chaos in the family

पेड़ से पर झूलता मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

Thu, 11 Feb 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The dead man's body was found hanging from the tree, there was chaos in the family
सोरों (कासगंज)। कस्बे में सूर्य कुंड के पीछे एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक फिरोजाबाद के एका से प्रेमिका के साथ अपनी रिश्तदेेरी में आया हुआ था। उस पर प्रेमिका को वापस भेजने का दबाव था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक युवक का शव पापड़ी के पेड़ पर लटका हुआ लोगों ने देखा तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके शव को नीचे उतारा गया और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए गए। कस्बा निवासी ओमशिव तिवारी ने उसकी शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि यह शव उनकी भांजी ममता के पुत्र सागर उपाध्याय (22) पुत्र अनिल उपाध्याय निवासी एका जनपद फिरोजाबाद का है। वह अपनी प्रेमिका को लेकर यहां आया था।
विज्ञापन

उससे प्रेमिका को उसके घर भेजे जाने के लिए कहा गया था। वह किसी को बिना बताए शुक्रवार को सुबह घर से निकल आया और उसने आत्महत्या कर ली। एका थाने में उसकी प्रेमिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के पिता अनिल को हिरासत में रखा हुआ है और प्रेमिका को वापस करने के लिए दबाव दिया जा रहा था। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed