फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dead body of an unknown woman could not be identified

Agra News: अज्ञात महिला के शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

Sun, 26 Feb 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The dead body of an unknown woman could not be identified
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हजारा नहर से सदर कोतवाली पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद कर लिया। इस महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए महिला का शव पोस्टमार्टम गृह पर रखा गया है। शिनाख्त न होने से महिला की हत्या की गुत्थी उलझी हुई है।शुक्रवार को पूर्वाहन के समय पुलिस को हजारा नहर में महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। पानी में महिला का केवल धड़ दिखाई दे रहा था, लेकिन महिला का सिर बालू में दबा हुआ था। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन शनिवार की सायं तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला का शव हत्या के बाद नहर में फेंका गया है। कोतवाली निरीक्षक वीपी गिरी ने बताया कि शव के शिनाख्त की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed