फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The dead body of a young man who came out to guard the farm was found hanging from a tree.

Agra News: खेत की रखवाली को निकले युवक का शव मिला पेड़ से लटका

Sun, 04 Jun 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who came out to guard the farm was found hanging from a tree.
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला जयकिशन में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक घर से खेत पर रखवाली करने की कहकर गया हुआ था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन हत्या कर शव को पेड़ से लटाए जाने की आशंका जता रहे हैं। नगला जयकिशन में पेड़ लटका हुआ शव फूल सिंह (40) का मिला। शनिवार की सुबह जब लोगों ने उसके शव को अली भकरी घाट के समीप एक बरी के पेड़ से लटका देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन पहुंच गए। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पेड़ पर शव लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। घटना के बारे में पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों से जानकारी की। शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई अंतराम ने बताया कि उसका भाई फूल सिंह शुक्रवार की रात्रि को समय करीब नौ बजे घर से खेत की रखवाली करने के लिए गया था। परिजनों को आशंका है कि उसका शव हत्या कर कर फंदा लगाकर पेड़ से लटका दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों के द्वारा तहरीर अभी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed