{"_id":"6522fb4e9cee91561607db94","slug":"the-dead-bodies-found-at-partapur-and-amanpur-were-not-identified-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-5715-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परतापुर व अमांपुर पर मिले शवों की नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परतापुर व अमांपुर पर मिले शवों की नहीं हुई शिनाख्त
Mon, 09 Oct 2023 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर मिले अज्ञात शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। वहीं आस-पास के थानों से गुमशुदगी की भी जानकारी की जा रही हैं।शुक्रवार की सुबह कानपुर रेल मार्ग पर ग्राम परतापुर के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। आस-पास के ग्रामीणों से उसके बारे में जानकारी की गई, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है। वह मूगिंया कलर का ब्लाउज एवं क्रीम कलर का पेटीकोट पहने हुए है। पुलिस के द्वारा उसके फोटो एवं संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई है। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। सहावर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आस-पास थानों में फोटो भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं अमांपुर के गांव सीडर में एक युवक का शव सुबह काली नदी में उतरा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा करने की कार्रवाई की। उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास किए गए, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।