फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The crooks ran away with six lakh rupees of the businessman

व्यापारी का छह लाख रुपये लेकर भागे बदमाश

Sun, 03 Apr 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The crooks ran away with six lakh rupees of the businessman
अछनेरा। कस्बे के भरतपुर मार्ग पर स्थित अनाज मंडी में आढ़त पर दो व्यापारियों के बीच हो रही कहासुनी के दौरान बाइक सवार बदमाश व्यापारी लख्मीचंद की पेटी उठा ले गए। जिसमें छह लाख रुपये थे। सूचना पर सीओ और थाने का फोर्स पहुंचा। पुलिस ने मंडी और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे, लेकिन बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अछनेरा विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे दो आढ़त वालों में किसी बात पर बहस हो गई थी। इस पर वहां अन्य व्यापारी भी जुट गए। व्यापारियों ने बताया कि इसी भीड़ के दौरान बाइक सवार दो युवक आए और चंद्रभान महेश कुमार फर्म पर रखी पेटी को ले जाने लगे। इसे देख आढ़ती व मंडी में मौजूद किसानों ने बाइक सवारों को पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अछनेरा महेश कुमार भी मंडी पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ ने पीड़ित व्यापारी व अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि बाइक सवार बदमाश एक आढ़त से पेटी ले भागे हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक पेटी में छह लाख रुपये रखे थे। वहीं मंडी से छह लाख रुपये भरी पेटी ले भागने की सूचना पर सांसद फतेहपुरसीकरी राजकुमार चाहर भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed