फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The court became a cantonment even before the murderers arrived.

Agra News: हत्यारोपियों के आने से पहले ही कोर्ट बना छावनी

Sun, 08 Sep 2024 05:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
The court became a cantonment even before the murderers arrived.
कासगंज। मोहिनी तोमर हत्याकांड में शनिवार की सुबह से ही न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। यहां किसी को भी बिना जांच के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। इसके बाद जब हत्यारोपियों को आने की जानकारी मिली तो उससे पहले ही न्यायालय को छावनी बना दिया गया। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। महिला अधिवक्ता हत्याकांड प्रकरण में अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही हड़ताल को ध्यान में रखते हुए शनिवार को भी न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात था। गेट पर ही सभी आने-जाने वाले व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। अधिवक्ताओं के अलावा किसी अन्य व्यक्तियों के चार पहिया वाहनों को अंदर जाने से रोका गया। दोपहर में चारों आरोपियों को कोर्ट में लाने से पूर्व ही न्यायालय में और अधिक पुलिस बल तैनात किया गया। इससे पूर्व यहां अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती, सीओ सिटी वीके राणा, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन भी आ गए। साथ ही कई थानों का फोर्स और पीएसी भी यहां तैनात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed