फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The courage of the wife and daughter of the jawan, the gunman escaped

जवान की पत्नी और बेटी का साहस भाग निकले बदमाश

Thu, 14 Apr 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The courage of the wife and daughter of the jawan, the gunman escaped
आगरा। शाहगंज के वायु विहार स्थित बृज विहार कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने बीएसएफ जवान उर्वेश कुमार के घर में लूट की। जवान की पत्नी रेखा सात साल की बेटी अवनी और तीन साल की श्रव्या के साथ अकेली थीं। वह बड़ी बेटी को स्कूल से लेकर आई थीं। तभी दो बदमाश घर में घुस आए। रेखा ने विरोध किया तो उन्हें तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। रेखा ने हिम्मत दिखाई। वह बदमाशों से भिड़ गईं। उधर, बेटी अवनी घर से बाहर निकलकर शोर मचाने लगी। इस पर बदमाश घबरा गए और पर्स लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन

बृज विहार कॉलोनी निवासी उर्वेश कुमार बीकानेर में तैनात हैं। घर में उनकी पत्नी रेखा, सात साल की बेटी अवनी और तीन साल की श्रव्या है। रेखा ने पुलिस को बताया कि सास-ससुर कासगंज गांव गए हुए हैं। अवनी एयरफोर्स स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। मंगलवार को उसका स्कूल जाने का पहला दिन था। वह उसे स्कूल से लेने गई थीं। उनके साथ श्रव्या भी थी। रास्ते में एटीएम से पांच हजार रुपये भी निकाले। इसके बाद दोपहर 2:49 बजे स्कूटर से घर आईं।
विज्ञापन

बेटियां घर के अंदर चली गईं। वह स्कूटर अंदर कर रहीं थीं। तभी दनदनाते हुए दो युवक आ गए। उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने शोर मचाया तो एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और रेखा को घसीटकर अंदर की तरफ ले जाने लगे। मगर, रेखा ने शोर मचा दिया और पकड़ से छूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनी बाहर की तरफ भाग गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख बदमाश अवनी को पकड़ने के लिए बाहर आए। रेखा भी आ गईं। इस बार वह बदमाशों से भिड़ गईं। बदमाशों ने रेखा को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। कुछ दूरी पर एक युवक बाइक लेकर खड़ा था। वह बदमाशों का साथी था। तीनों बाइक पर बैठकर भाग गए। बदमाश रेखा का पर्स ले गए। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि तीन बदमाश आए थे। पर्स लूट की वारदात की है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
दिनदहाड़े कॉलोनी में घर में घुसकर लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में कभी कभार ही पुलिस की गश्त होती है। यह इलाका काफी बाहर पड़ता है। आशंका है कि उन्होंने घर में घुसने से पहले रेकी की होगी। महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दे डाला।
13 दिन में लूट की एक बाद एक कई वारदात कर बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैँ। दो अप्रैल को सदर में डॉक्टर को लहूलुहान कर लूटपाट की थी। उनकी बाइक, मोबाइल और रुपये लूटकर ले गए थे। पुलिस ने आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज किया था। सदर में ही घर के बाहर महिला की चेन लूटी थी। अछनेेरा में बाइक से जा रही महिला की चेन और एक अन्य महिला से पर्स लूट लिया था। पर्स में रुपये थे। अब तक इन घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में दूर-दूर घर बने हुए हैं। जवान के रिश्तेदार भी पास ही रहते हैं। सात साल की अवनी ने बदमाशों के आने पर समझदारी दिखाई। वह घर से भाग निकली। सबसे पहले अपने रिश्तेदार के घर पहुंची। उनके घर के बाहर पहुंचकर शोर मचाने लगी। इस वह निकल आए। उन्हें बताया कि बदमाश आ गए। इसकी जानकारी बदमाशों को भी हो गई। वह उसे देखने आए। मगर, वो उन्हें नहीं मिली। इस पर वो घर से बाहर निकलकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed