फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The corporation served a notice after the road was occupied by making flower beds.

Agra News: क्यारी बनाकर सड़क पर किया कब्जा, निगम ने थमाया नोटिस

Tue, 04 Nov 2025 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The corporation served a notice after the road was occupied by making flower beds.
आगरा। क्यारी बनाकर सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। शाहगंज क्षेत्र स्थित शिवपुरी फेस टू में ऐसे कब्जाधारकों को चिह्नित कर उन्हें कार्रवाई का नोटिस थमा दिया है। कहा गया है कि दस दिन के भीतर वह खुद ही अवैध कब्जा हटा दें, अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

शाहगंज निवासी चंद्रकांत ने निगम प्रशासन से शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने अपने घरों के आगे सड़क के हिस्से पर लोहे की जालियां लगाकर पेड़-पौधे लगा लिए हैं। इस वजह से वाहनों के गुजरने और पैदल चलने वालों को दिक्कत हो रही है। शिकायत पर क्षेत्रीय अवर अभियंता मुकेश कुमार की मौजूदगी में निगम टीम ने मौके का निरीक्षण कर कब्जे की पुष्टि की। सभी कब्जाधारकों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए। चेतावनी दी गई है कि यदि दस दिन के भीतर अवैध रूप से लगाई गई जालियां और निर्माण नहीं हटाए, तो निगम बिना किसी पूर्व सूचना के कार्रवाई करेगा। निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह कब्जे करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed