फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The convoy of the national president of the Brahmin Mahasabha stopped

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला बार्डर पर रोका

Tue, 05 Oct 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The convoy of the national president of the Brahmin Mahasabha stopped
बेवर/नवीगंज (मैनपुरी)। बसपा नेता अनुपम दुबे के समर्थन में फर्रुखाबाद जा रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के काफिले को मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मैनपुरी और फर्रुखाबाद बार्डर पर रोक लिया। समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद प्रशासन ने पांच गाड़ियों को फर्रुखाबाद जाने की अनुमति दी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मैनपुरी जिला कारागार में अनुपम दुबे के समर्थन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी फर्रुखाबाद जाने का कार्यक्रम था। बेवर क्षेत्र में फर्रुखाबाद-मैनपुरी बार्ड पर काली नदी किनारे सुबह से ही दोनों जनपद का पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी तैनात थे। दोपहर के समय त्रिपाठी का काफिला यहां पहुंचा तो जिले की पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया। अधिकारियों से कहासुनी के बाद त्रिपाठी सरकार और मुख्यमंत्री विरोध नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गए। करीब 40 मिनट बाद उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद पुलिस ने उनका काफिला फर्रुखाबाद की ओर जाने दिया। काली नदी का पुल क्रॉस करते ही काफिले को फर्रुखाबाद पुलिस ने रोक लिया। यहां भी त्रिपाठी की अफसरों से कहासुनी हुई। बाद में अफसरों ने पांच गाड़ियों को फर्रुखाबाद जाने की अनुमति दी। शेष वाहनों को वापस लौटा दिया। इस मौके पर विजलेश तिवारी, नारायण तिवारी उर्फ बबलू, डॉ. पुरुषोत्तम दुबे, किशन दुबे, आशीष पांडेय, प्रभाष मिश्रा, घनश्याम दीक्षित, श्याम नारायण चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
जाम लगते ही फूले अफसरों के हाथ-पैर
नेताओं के विरोध प्रदर्शन और गाड़ियों की अधिक संख्या होने के चलते फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा गया। दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। जाम लगने से अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। मैनपुरी पुलिस ने आनन फानन में जिले की सीमा पर लगाए गए बैरियर को खोल दिया। इसके बाद फर्रुखाबाद पुलिस भी बैकफुट पर आ गई और पांच गाड़ियों की शर्त के साथ राजेंद्र नाथ त्रिपाठी को फर्रुखाबाद जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ब्राह्मण विरोधी है योगी सरकार: राजेंद्र नाथ
फर्रुखाबाद बार्डर पर रोके जाने के दौरान राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ब्राह्मण विरोधी है। अनुपम दुबे का राजनीतिक उत्पीड़न किया जा रहा है। परिवार पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार में पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में ब्राह्मणों पर जमकर अत्याचार हुए हैं। ब्राह्मणों ने भाजपा को सत्ता में लाने का काम किया था, लेकिन अब सत्ता से बाहर का रास्ता भी ब्राह्मण ही भाजपा को दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि अनुपम दुबे को न्याय न मिला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed