फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The CM will lay the groundwork for the election campaign in Braj, banking on road infrastructure.

Agra News: सीएम सड़कों के सहारे ब्रज में बिछाएंगे चुनावी बिसात

Mon, 22 Jun 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The CM will lay the groundwork for the election campaign in Braj, banking on road infrastructure.
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आगरा आएंगे। आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में लोक निर्माण विभाग के रुके हुए कार्यों को गति देंगे। जबकि नए कार्यों की योजना को हरी झंडी मिलेगी। करीब डेढ़ घंटे सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक होगी।
विज्ञापन

सीएम सड़कों के सहारे ब्रज में चुनावी बिसात बिछाएंगे। पीडब्ल्यूडी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। चारों जिलों के जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों की सूची बनाई जा रही है। पुराने कार्यों में आ रही अड़चनों पर मंथन होगा। माना जा रहा है कि समीक्षा का मकसद पीडब्ल्यूडी के कार्यों को समय पर पूरा कराना और चुनाव से पहले लोकार्पण का लक्ष्य है। मंडल में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत के सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्य निर्माणाधीन हैं। ताजमहल के पास शिल्पग्राम में यूनिटी मॉल का निर्माण भी पीडब्ल्यूडी द्वारा ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एनके यादव ने बताया कि कार्य योजना तैयार है। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को शासन भेजा था। सीएम की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस में पहले पीडब्ल्यूडी के पुराने और फिर नए कार्यों की कार्य योजना की समीक्षा करेंगे। दोपहर 2.30 बजे कमिश्नरेट प्रणाली और कानून व्यवस्था की समीक्षा होगी। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस, प्रशासन के अलावा सभी विभाग रविवार को छुट्टी के दिन भी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed