फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The civil airport will start functioning from July next year

Agra News: अगले साल जुलाई से शुरू हो जाएगा सिविल एयरपोर्ट

Fri, 24 Oct 2025 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The civil airport will start functioning from July next year
आगरा। धनौली में सिविल एयरपोर्ट आकार लेने लगा है। टर्मिनल भवन, कार पार्किंग का निर्माण तेजी से हो रहा है। पिलर खड़े हो चुके हैं। यूटिलिटी डक्ट ब्लॉक निर्माणाधीन है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) का दावा है कि जुलाई 2026 तक नया सिविल टर्मिनल तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


खेरिया हवाई अड्डे पर नए सिविल एयरपोर्ट का शिलान्यास 20 अक्तूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लखनऊ की फर्म मैसर्स केएसएमबी ग्लोब प्रोजेक्ट्स 579 करोड़ रुपये की लागत से इसे बना रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि जुलाई 2026 तक एयरपोर्ट को यात्रियों के लिए शुरू करने का लक्ष्य है। मुख्य सचिव स्तर से साप्ताहिक और एयरपोर्ट मुख्यालय से पाक्षिक समीक्षा हो रही है। टर्मिनल भवन की बिल्डिंग के लिए पिलर खड़े हो चुके हैं। मल्टीपरपज कार पार्किंग और यूटिलिटी ब्लॉक निर्माणाधीन है। जल्द ही रनवे की चहारदीवारी का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


सिविल सोसाइटी आगरा के सचिव अनिल शर्मा का कहना है कि सिविल एयरपोर्ट का निर्माण होने से यात्रियों को सुविधा होगी। अभी खेरिया हवाई अड्डा वायु सेना के नियंत्रण में है। ऐसे में यात्रियों को चेकिंग और आवागमन के दौरान सख्त सुरक्षा से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिविल एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन से एयरक्राफ्ट तक सीधे प्रवेश के लिए यात्रियों को बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी। आगरा के पर्यटन और उद्यमियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



800 मीटर और लंबा होगा रनवे
- सिविल एयरपोर्ट में वायु सेना के रनवे का इस्तेमाल होगा। यह रनवे क्रॉस के आकार में है। ऐसे में 800 मीटर लंबाई में और बढ़ाकर सिविल एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि सिंगल रनवे को 800 मीटर और लंबा करने पर सहमति बन गई है जिससे धनौली रोड से ही यात्रियों को बोर्डिंग की सुविधा मिल जाएगी।


उतर सकेंगे बड़े हवाई जहाज
-रनवे लंबा होने से सभी तरह के हवाई जहाज यहां उतर सकेंगे। बड़े पंख वाले और लंबे जहाजों के लिए रनवे पर पर्याप्त जगह होगी। एयरपोर्ट पर नौ हवाई जहाजों की पार्किंग क्षमता वाला एप्रन बनेगा। तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग, 1400 यात्रियों की क्षमता का वातानुकूलित टर्मिनल भवन, डिजी यात्रा और सेल्फ चेकइन की सुविधा होगी।



28 अक्तूबर से शुरू होगा पर्यटन सीजन
पर्यटन सीजन 28 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। फिलहाल खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई, अहमदाबाद, बंगलूरू और हैदराबाद के लिए हवाई सेवा चल रही है। पर्यटन सीजन में चार्टर फ्लाइट की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में एयरपोर्ट अथॉरिटी नए सिरे से फ्लाइट की समय सारणी बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed