फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The city's thirst will be quenched with a scheme worth Rs 22.15 crore.

Agra News: 22.15 करोड़ की योजना से बुझेगी शहर की प्यास

Tue, 06 Aug 2024 04:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
The city's thirst will be quenched with a scheme worth Rs 22.15 crore.
कासगंज। अमृत योजना के फेज-टू में शेष रहे कार्यों को पूरा करने के लिए 22.15 करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट पर कार्य होना है। इसमें चार नए नलकूपों को लगाए जाने के लिए जल निगम की ओर से जमीन चिन्हित कर ली गई हैं। इसके अतिरिक्त 29 किलोमीटर पाइप लाइन भी बिछाई जानी है। जल निगम की कार्य योजना के अंतर्गत शारदा देवी जौहरी डिग्री कॉलेज, प्रभुपार्क, जामा मस्जिद के समीप, दुर्गा कालोनी में नए नलकूपों के लाए जाने के जगह चिन्हित कर ली गई। शीघ्र ही इन स्थानों पर नए नलकूपों की स्थापना का काम शुरू होगा। प्रभु पार्क कैंपस, सिटी मोहल्ला और बस स्टैंड के समीप बने नलकूप के री-बोर होने का काम भी होना है। इसके साथ ही वाटर पाइप लाइन के बिछाने का काम भी होना है। इससे शहर की पेयजल की आपूर्ति सुधरेगी।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिलेगा लाभ: नए नलकूपों के लगने और नलकूपों के री-बोर होने से लक्ष्मीगंज सूत की मंडी, प्रभुपार्क, नदरई गेट, माधौपुरी, स्टेट बैंक कॉलोनी, सहित पीरछल्ला, दुर्गा कॉलोनी, पुरानी चक्की, गली बाबूराम, गली चपाती, मोहल्ला हुल्का सहित अन्य क्षेत्रों के बाशिंदों को पेयजल की बेहतर आपूर्ति होगी। 24 घंटे हर घर जल पहुंचाने का जल निगम का उद्देश्य है।
विज्ञापन


पुरानी वाटर पाइप लाइन की भी होगी मरम्मत
फेज-वन में नगर में डाली गई की वाटर पाइप की मरम्मत भी कराई जाएगी। पुरानी पाइप लाइन में इन दिनों लीकेज एवं घरों तक जल नहीं पहुंचने की शिकायत नहीं रहेगी। इसमें सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
नए नलकूपों के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। शीघ्र ही इन पर निर्माण कार्य शुरु होगा। फेज-टू में जहां वाटर पाइप लाइन बिछने से रह गई, वहां वाटर पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। 22.15 करोड़ रुपये की लागत से कार्य होंगे। - गौरव कुमार, एई जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed